देहरादुन एयरपोर्ट पर कांग्रेस ने की आगवानी के बाद सहारनपुर में किसान सम्मेलन में कहा कि हम आपके साथ है, किसानों की अनदेखी नही होनी चाहिए – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

देहरादुन एयरपोर्ट पर कांग्रेस ने की आगवानी के बाद सहारनपुर में किसान सम्मेलन में कहा कि हम आपके साथ है, किसानों की अनदेखी नही होनी चाहिए

देहरादून/सहारनपुर

कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी के सहारनपुर में हुई किसान महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिरकत की। कांग्रेस महासचिव के पूरे कार्यक्रम की शाकुंभरी देवी मंदिर की खासी चर्चा रही। इससे पूर्व देहरादुन एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

दरअसल तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक हरादून हवाई अड्डे से प्रियंका गांधी सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंची।जहां वे देवी मंदिर में दर्शन कर करीब चालीस मिनट ध्यान में बैठी। बाद में शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद ले किसानों के संघर्ष में उनकी कामयाबी की मनोकामना भी मांगी।

प्रियंका गांधी ने मंदिर में काफी समय बिताया। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका देहरादुन के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंची जहाँ उनका उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ आये पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने चमोली जनपद में आई जलआपदा में मृत लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की और विपदा की इस घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित प्रभावितों की मदद का आह्वाहन किया।

श्रीमती गांधी की अगवानी करने वाले नेतागणों में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के अलावा, एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री डाॅ0 संजय पालीवाल, प्रदेश महामंत्री यशपाल राणा, राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पी.के. अग्रवाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, किशोर, जिला अध्यक्ष परवादून गौरव चैधरी, महन्त विनय सारस्वत, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश अग्रवाल, सागर मनवाल, राकेश राणा, टीटू त्यागी, डाॅ0 दिनेश पुण्डीर सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

श्री सारस्वत ने यह भी अवगत कराया कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश श्रीमती अराधना मिश्रा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान, विधायक सहारनपुर मसूद खान, विधायक राय बरेली दीपक सिंह, मनोज त्यागी भी उपस्थित थे।

किसान महापंचायत में पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी ने सहारनपुर की रायपुर खानगाह दरगाह में भी माथा टेका। दरगाह पहुंची प्रियंका ने वहां पर चादर भी चढ़ाई. कार्यक्रम के आखिर में प्रियंका गांधी यूपी के सहारनपुर में किसान महापंचायत में पहुंचीं थी।

सहारनपुर में किसानों को सम्बोधित कर प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही किसानों से कहा कि ये आपकी जमीन का आंदोलन है, पीछे मत हटिए हम आपके साथ हैं । प्रियंका ने कहा कि पीएम ने संसद में किसानों का अपमान किया और उनको आंदोलनजीवी बोला इसका क्या मतलब है। यानी किसान का मजाक उड़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.