अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति द्वारा ब्राह्मणसमाज के उत्थान,युवा पीढ़ी को उचित दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से समिति की प्रदेश,जिला व महानगर कार्यकारणी का पुर्नगठन किया गया जिसमें अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार उनियाल,प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष एस पी बहुगुणा, मंजू शर्मा व ऋतु शर्मा,प्रदेश महासचिव मधुसूदन सुंदरियाल,प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, निर्मल शुक्ला, विपुल नोटियाल,आशीष कुमार ध्यानी,पद्मा नोटियाल व मदन गोपाल चौबे,प्रदेश संगठन मंत्री बुद्धीवलभ डबराल, विचित्र कुमार शर्मा, वासुदेव जखमोला, परितोष बडोनी व पुष्पेंद्र शर्मा।
देहरादून जिला कार्यकारणी में जिला अध्यक्ष अनुराग गौड़, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा व शक्ति सागर कौशिक,महासचिव डिम्पल शर्मा,सचिव सुनील कुमार शर्मा, संजय शर्मा, आशीष गौड़, अतुलचन्द्र पंत व श्री राजेश शर्मा। देहरादून महानगर कार्यकारणी में देहरादून महानगर अध्यक्ष सुमित रंजन शर्मा,उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा,सुरेन्द्र प्रभाकर व ईश्वर चन्द्र शर्मा,महासचिव अमित गोदियाल,सचिव बृजमोहन शर्मा, रमेशचन्द्र मिश्रा,समीर कौशिक,संगठन मंत्री विजेंद्र कुमार शर्मा,नीलम ढोंढियाल,प्रचार मंत्री उमेश कौशिक,रविदत्त पांडेय को पद पर नियुक्त किया गया तथा उनको उनके पद की शपथ दिलायी।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने समिति के उद्देश्यों तथा कार्यो की जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया की समिति द्वारा बिखरे हुए ब्राह्मण समाज को एकत्र कर संयुक्त परिवार बनाने,समाज के नागरिकों की क्षेत्रवार सम्पूर्ण जानकारी रखने,ब्राह्मण समाज के युवाओं को ब्राह्मण समाज की गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करने,उनको भटकने से बचाने, उनके रोजगार के अवसर तलाश करने में मदद करने,आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सरकारी सहायता , समय-समय पर युवाओं के लिए प्रेरणादायक संबोधन की व्यवस्था, युवक युवतियों के विवाह के संबंध में परिचय सम्मेलन करने, आर्थिक संम्पन ब्राह्मण समाज के नागरिकों को समाज के निर्बल ब्राह्मण वर्ग की सहायता के लिए प्रोत्साहित करने।
ब्राह्मण समाज की नीतियों उपयोगी जानकारी का प्रचार प्रसार करने भारत की सभ्यता संस्कृति का संरक्षण करने। समाज के अकेले(बिना परिवार के साथ)रहने वाले बुजुर्ग नागरिको को चिंहित कर उनकी सुरक्षा तथा मदद करना नगर,जिला,प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण नागरिको की एक डायरेक्टरी बनाने के उद्देश्य के साथ प्रयासरत होकर कार्य कर रही है। समिति के वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2020 नव वर्ष के आगमन पर संगीतमय श्रीमद भागवत आध्यात्मिक ज्ञान महायज्ञ आयोजित होगा जो कि 7 जनवरी 2020 तक मनभावन पैलेस देहरादून में होगा जिसमें वृंदावन के कथाव्यास आचार्य पंडित ललित सारस्वत भक्तिरस की वर्षा करेगे कार्यक्रम विश्व शांति और समस्त जगत के सुख वैभव की कामना और प्रार्थना के लिए आयोजित होगा। कथा में सम्मलित होने वाले भक्त नित कथा से संबंधित कुछ प्रश्न के उत्तर दे आकर्षक उपहार भी प्राप्त कर सकेंगे। वार्ता में समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा, लालचन्द शर्मा, कुलानंद शर्मा , ब्रह्मकिशोर शर्मा ,राजेश शर्मा ,समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, महासचिव रुचि शर्मा, सचिव अनिता शर्मा, मनोरमा ध्यानी,प्रियंका शर्मा आदि उपस्थित रहे