सीएम धामी ने किया 4 IAS समेत आठ अधिकारियों को किया इधर से उधर, कुछ का कद बढ़ाया कुछ का किया कम – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीएम धामी ने किया 4 IAS समेत आठ अधिकारियों को किया इधर से उधर, कुछ का कद बढ़ाया कुछ का किया कम

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एक बार फिर से फेरबदल करते हुए 4 IAS समेत 8 अफसरों के महकमे या तो हटाए या फिर उनको अतिरिक्त प्रभार दिए हैं। झरना कमठान को पेयजल में अपर सचिव बनाने के साथ ही स्वजल का निदेशक भी बनाया है। स्मृति परमार को देहरादून का ADM भी बनाया गया है। सचिव विनोद UDRP-AF के PD समेत अन्य जिम्मेदारियाँ भी अतिरिक्त प्रभार के तौर पर सौंपी गई है। उनके पास आपदा और पुनर्वास और कई अन्य महकमे पहले से ही हैं। PD (UGVS-REAP) और अपर सचिव ग्राम्य विकास उनके पास पहले से हैं। आपदा और पुनर्वास और PD (UDRP-AF) हटा के अपर सचिव सौरभ गहरवार को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग सौंपे गए है।

प्रकाशचन्द्र से MD (बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम) और अपर सचिव (समाज कल्याण) के साथ ही आयुक्त (दिव्यांग) हटा के उनको आपदा तथा पुनर्वास विभाग का काम मिल गया है। हालांकि ये महकमे अपर सचिव सुंदर लाल सेमवाल को दे दिए गए, जो कि सचिवालय प्रशासन भी संभाल रहे हैं। सचिवालय सेवा के विक्रम सिंह यादव को भी सचिवालय प्रशासन,समाज कल्याण भी भेज दिया। वह बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *