देहरादून/उत्तरकाशी
उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता हुई महिला की खोज एवं बचाव कार्य डीएम प्रशांत आर्य के निर्देशन में लगातार जारी है। महिला की तलाश के लिए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा समन्वित रूप से व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।
रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, आईटीबीपी तथा आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के कार्मिक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संभावित क्षेत्रों में गहन खोजबीन की जा रही है।
दूसरी तरफ जनपद के डीएम प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार खोज अभियान को और अधिक गति देने के लिए 6 सदस्यीय डीप ड्राइव (विशेष खोज) टीम का गठन किया गया है।
बताते चलें कि टीम रैथल पहुंच चुकी है तथा बुधवार से क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन प्रारंभ करेगी। टीम द्वारा संभावित झील और पानी वाले स्थानों पर भी गहन तलाशी अभियान चलाया जाएगा।