कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव-2022 को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसका नाम उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र रखा

देहरादून

प्रदेश की राजधानी देहरादूंन के एक स्थानीय वेडिंग पॉइंट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ और किए ये बड़े वायदे कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया।कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का नाम उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र रखा है।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने से पहले प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। कांग्रेस में अपने उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र में महिला वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की है।
प्रतिज्ञा पत्र के अनुसार ……
500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर.. अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो गैस सिलेंडर की कीमत 500 के पार नहीं होगी, मतलब 500 से अधिक कीमत की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
वादा किया कि राज्य में चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा। सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा।
राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
और राज्य में कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,पूर्व सीएम व प्रदेश में चुनाव संयोजक हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,हरक सिंह रावत,महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के साथ घोषणा पत्र बनाने में मुख्य भूमिका में रहे नवप्रभात भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.