पूर्व डीजीपी अपनी ही बीबी और बेटे के उत्पीड़न के खिलाफ चौकी थानों के चक्कर लगाने को मजबूर बोले पुलिस ही मेरा साथ नही दे रही

देहरादून

पूर्व IPS अधिकारी सुधीर अवस्थी ने अपनी पत्नी और बेटे पर उत्पीड़न के आरोप लगाए है। सुधीर अवस्थी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और बेटे मकान हड़पने के लिए उन्हें घर से बेदखल कर प्रताड़ित कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुधीर अवस्थी ने अपनी व्यथा बताने के लिए प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले एक प्लॉट अपनी पत्नी के नाम से खरीदा था। इसके बाद अब उस जमीन की कीमत में काफी वृद्धि हो चुकी है। इससे उनकी पत्नी, और बेटे-बहू के मन में लालच आ गया।

उन्होंने मकान हड़पने के उद्देश्य से पीड़ित को कमजोर समझते प्रताड़ित करने लगे और घरेलू हिंसा के झूठे आरोप भी लगाए। इसे लेकर उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने शिकायत करने के बावजूद उनकी शिकायत पर न तो कोई सहायता की और न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की है। बल्कि उनको चक्कर जरूर कटवाए जा रहे हैं। उन्होंनेसंग की है कि उनको अपने घरवालों के उत्पीड़न से मुक्त करा उनकी सुरक्षा की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.