हरिद्वार पुलिस,SOG ने पिछले 2 महीने में कई वारदात कर चुके शातिर गिरोह का किया खुलासा, राष्ट्रीय स्तर का पहलवान भी शामिल

देहरादून/हरिद्वार

कोतवाली रानीपुर पुलिस एवं एसओजी ने बीते दो माह से हरिद्वार के कई क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है।

पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन सदस्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों से तमंचे व कारतूस के साथ लूटी गई नकदी भी बरामद की है।

इस मामले में बड़ी बात यह है कि गिरफ्तार लुटेरों में राष्ट्रीय स्तर का पहलवान विकास उर्फ मोनू कुश्ती भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जो पूर्व में तीन हत्याओं के मामले में कई मर्तबा जेल जा चुका है। फिलहाल, इस लुटेरे गैंग के तीन सदस्य अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस गिरोह के पर्दाफाश के बाद पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में हुई 7 वारदातों का खुलासा कर दिया है।

इस गिरोह के नौ सदस्यों ने

👉9 दिसंबर, 2021 को गढ़मीरपुर मार्ग पर मनी ट्रांसफर ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मियों से लूट की।

👉5 जनवरी, 2022 को सिडकुल क्षेत्र में देसी तमंचे से फायर कर मनी ट्रांसफर संचालक से लूट का प्रयास किया।

👉30 जनवरी, 2022 को शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज कर्मचारी पर लूट की नीयत से फायरिंग।

👉4 फरवरी, 2022 को बहादराबाद थाना क्षेत्र के मनी ट्रांसफर कारोबारी से तमंचे के बल पर लूट की।

👉8 फरवरी, 2022 को बहादराबाद क्षेत्र में इंडेन गैस कर्मचारी पैसों से भरा बैग छीन लिया।

👉 15 फरवरी को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में लूट के वारदात को अंजाम दिया था।

इस गिरोह का सरगना सिडकुल की एक बड़ी कंपनी में काम कर करता था, जो क्षेत्र में रेकी करने का काम भी करता था। इसके निशाने पर मुख्य रूप से मनी ट्रांसफर कारोबारी रहते थे। अक्सर यह लोग वारदात को उस समय अंजाम देते थे, जब कार्यालय बंद होने का समय होता था। इस गिरोह के किसी सदस्य पर शक न हो इसके लिए इन्होंने मनी ट्रांसफर कार्यालयों की रेकी के लिए महिला को साथ लगाया हुआ था, जो पूरी जानकारी गिरोह के सदस्यों को दिया करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.