महाअभियान..उत्तराखण्ड की 70 विधानसभाओं में भाजपा ने शुरू किया चुनाव प्रचार महाअभियान

देहरादून

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रदेश की 70 सीटों पर मंगलवार को भाजपा का मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया।

इस अभियान के तहत प्रचार के पहले दिन हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे। वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून की राजपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी खजानदास के लिए प्रचार किया।
हल्द्वानी में चुनाव अभियान को शुरू करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री जगदीश खट्टर पहुंचे। गढ़वाल और कुमाऊं में हरियाणा व हिमाचल के मुख्यमंत्री भाजपा के चुनावी कैंपेन को धार दे गए।

वहीं राजधानी देहरादून में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री धामी के साथ उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद थे। सीएम धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने देहरादून जिले की राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के पलटन बाजार से अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत की। राजपुर रोड विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी खजान दास ने जनता से वोट की अपील की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की। वहीं आखिर में मुख्यमंत्री धामी ने जनता को भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के जन उपयोगी कार्यों को देखते हुए जनता को भाजपा को फिर विजयी बनाना चाहिए।

मंगलवार को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ- जोगेन्द्र रौतेला के समर्थन में बरेली रोड स्थित बैंक्वेट हाल में सभा करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र होने के बावजूद हम 1975 तक कुछ और हकीकत रही। केवल एक वंश का राज चलता रहा। इसके बाद लोकतंत्र का स्वरूप बनने लगा। फिर भी अधिकांश दल अवसरवादी होकर देश को अस्थिरता के दौर में धकेलते रहे। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार आई तब लोगों को सही जानकारी हासिल होने लगी। सड़कों के माध्यम देश को एक करने का काम हुआ। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना बनी। आज पूरे देश में सड़कें बनी। पहाड़ी राज्य में क्या दिक्कतें होती हैं? इसे भाजपा ने समझा और पूर्व पीएम बाजपेयी के समय उत्तराखंड का निर्माण हुआ। उन्होंने स्पेशल पैकेज भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.