केंद्र सरकार का नया फरमान,नए झंडा संहिता में हर घर तिरंगा के अंतर्गत दिन रात झंडा फहरा सकेंगे श्रीमान

देहरादून/दिल्ली

लीजिए अब आप हो जाइए तैयार अपने घर पर दिन-रात भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने को, क्योंकि केंद्र सरकार ने ‘भारतीय झंडा संहिता’ में संशोधन कर दिया है।

जिसके अनुसार 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र सरकार ने ‘Flag Code of India’ में ये अहम बदलाव किये है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बुधवार (20 जुलाई, 2022) को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर कहा है कि इसी तारीख़ से ये नए नियम लागू होंगे।

पत्र में स्पष्ट लिखा है कि झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या किसी नागरिक के घर पर लगाया जाता है इसे दिन-रात कभी भी फहराया जा सकता है। चाहे वह मशीन का बना हुआ ही हो या फिर पोलिष्टर का।

जबकि अभी तक नियम के अनुसार अपने घर पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही राष्ट्रीय झंडा फहरा सकते हैं चाहे मौसम की स्थिति जो भी हो।

लेकिन अब ऐसा इसीलिए किया जा रहा है ताकि लोग अपने-अपने घरों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाने के लिए उत्साहित हों। भारत फ़िलहाल आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है।

इसी के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी लाया गया है। इसी अभियान को मजबूत करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की तैयारी चल रही है।

जो कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलना है,इस दौरान लोगों को तिरंगा झंडा अपने-अपने घरों पर फहराने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकर का उद्देश्य है कि इससे राष्ट्रध्वज से जुड़ी लोगों की भावनाएँ और भी ज्यादा मजबूत होंगी। सरकार को उम्मीद है कि इस अभियान के दौरान लगभग 30 करोड़ घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.