मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना महामारी को मदद हेतु धनराशि देने आगे आ रहे लोग – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना महामारी को मदद हेतु धनराशि देने आगे आ रहे लोग

देहरादुन
कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 11 लाख रुपए का चेक दिया। यह चेक उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (रिटा.) पी पी एस पाहवा ने मुख्यमंत्री को सौंपा।हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन अवधेश कुमार चौधरी ने अपने निजी खाते से 11 लाख एवं हेरिटेज स्कूल की ओर से 4 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष के.एस. चावला ने 1 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिये। मुख्यमंत्री के मुख्य निजी सचिव विक्रम सिंह चौहान ने भी 11 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए।देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि के रूप में एक माह का वेतन दिया है। उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था देहरादून, द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख की धनराशि दी गई है| यह जानकारी अध्यक्ष राजवीर सिंह ने दी| पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने भी ₹11 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है| द इंडियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से दो लाख का चेक स्कूल के डायरेक्टर मुनेन्द्र खंडूड़ी ने दिया। डीजी स्वास्थ्य डॉ अमिता उप्रेती ने 50,000 रुपए का चेक एवं उनके पति डॉ ललित मोहन उप्रेती ने भी 50,000 रुपए का चेक दिया। मुख्यमंत्री के ओएसडी जे.सी खुल्बे ने 5,000 रुपए का चेक, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव श्री के.के मदान ने 11,000 रुपए का चेक एवं वरिष्ठ निजी सचिव एच सी  भट्ट ने 5,100 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *