नकली दस्तावेजो के सहारे जमीनों की रजिस्ट्री कर कइयों को करोड़ों का चूना लगाने वाली पूजा मलिक गाज़ियाबाद से गिरफ्तार

देहरादून

 

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीनों की रजिस्ट्री कर अनेक व्यक्तियों से करोड़ों की ठगी करने वाली अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

6 जनवरी को थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0-09/22 धारा-420, 467, 468, 471, 128बी IPC बनाम संजीव मालिक आदि द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ,पीजीएफ तथा सेबी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को जमीनों की रजिस्ट्री कर करोड़ों की ठगी करने पर ,पंजीकृत हुआ उक्त संबंध मुकदमा अपराध संख्या 10/2022 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 506 IPC बनाम संजीव मलिक आदि थाना सेलाकुई व मुकदमा अपराध संख्या 494/21 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी IPC बनाम संजीव मलिक आदि थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत हैं उक्त संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा सफल निस्तारण हेतु एसआईटी का गठन किया जिसमें 1. जूही मनराल क्षेत्राधिकारी डालनवाला, 2. अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी, 3. दीपक सिंह क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर, 4. नंदकिशोर भट्ट प्रभारी निरीक्षक डालनवाला, 5. प्रदीप चौहान प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी, 6. महादेव उनियाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक डालनवाला, 7. उपनिरीक्षक पंकज कुमार थाना डालनवाला, 8. उपनिरीक्षक चिंतामणि मैथानी थाना नेहरू कॉलोनी, 9. उप निरीक्षक दिनेश चमोली थाना सेलाकुई हैं।

 

मुकदमें में अभियुक्ता पूजा मलिक पत्नी संजीव मलिक निवासी A95 सेक्टर-2 डिफेंस कॉलोनी देहरादून काफी समय से वांछित चल रही थी पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डालनवाला, नेहरू कॉलोनी, प्रेम नगर अनिल जोशी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

 

अभियूक्ता पूजा मलिक की गिरफ्तारी को टीम ने गाजियाबाद, दिल्ली रवाना किया और अभियूक्ता पूजा मलिक (40) पत्नी संजीव मलिक निवासी A95 सेक्टर-2 डिफेंस कॉलोनी देहरादून को मोदीनगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

पुलिस टीम में

1. प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर भट्ट 2. एस.एस.आई. महादेव उनियाल

3. एस.आई. पंकज कुमार

4. म.एस.आई. सरिता बिष्ट

5. कांस्टेबल गजेंद्र सिंह

6. कांस्टेबल मांगेराम

7. महिला कांस्टेबल गीता

 

टेक्निकल टीम में निरीक्षक खुशीराम पांडे प्रभारी SOG के साथ कांस्टेबल आशीष शर्मा आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.