डेंगू के मरीज का निजी अस्पताल भी करेंगे आयुष्मान कार्ड से इलाज, पहाड़ के मरीज होंगे हायर सेंटर को एयरलिफ्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डेंगू के मरीज का निजी अस्पताल भी करेंगे आयुष्मान कार्ड से इलाज, पहाड़ के मरीज होंगे हायर सेंटर को एयरलिफ्ट

देहरादून

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर हायर सेंटर के लिए एयर लिफ्ट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू का समूचा इलाज निशुल्क कर दिया गया है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।

मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक पूरन कापड़ी ने अल्पसूचित प्रश्न के रूप में राज्य में बढ़ते डेंगू संक्रमण का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि राज्य में डेंगू संक्रमण ने विकराल रूप धारण कर लिया है और सरकार के पास इंतजामात पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार ने डेंगू से निपटने के लिए कितना बजट रखा है।

जबाव में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डेंगू संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में है। लेकिन अभी इसके बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक कुल 911 डेंगू मरीज मिले हैं। जिसमें से 713 ठीक हो चुके हैं। राज्य मरीजों के लिए 2017 बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ को 20 लाख तक की दवा खरीदने का अधिकार दिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, वीरेंद्र कुमार के साथ ही भाजपा विधायक विनोद चमोली ने डेंगू से जुड़े प्रश्न उठाए। चमोली ने कहा कि जिन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं होता वहां मरीजों को कैसे डेंगू का निशुल्क इलाज मिलेगा।

जबाव में डॉ.रावत ने बताया कि ऐसे अस्पतालों में भर्ती मरीज 108 या 104 हेल्पलाइन पर कॉल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *