103, साल की वयोवृद्ध वीरांगना से मिलने हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री,जल्द ही सीएम से मिल करेंगे मदद की गुहार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

103, साल की वयोवृद्ध वीरांगना से मिलने हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री,जल्द ही सीएम से मिल करेंगे मदद की गुहार

देहरादून/काठगोदाम

काठगोदाम हल्द्वानी के चांदमारी स्थित अपने निवास पर एकाकी जीवन जी रही स्वतंत्रता सेनानी बच्ची राम जोशी की धर्मपत्नी वीरांगना दीपा जोशी जो अपने जीवन के 103 वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं। पांच पुत्रियां होने के बावजूद उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उनके पड़ोस के ही राजेंद्र सिंह बिष्ट जो निस्वार्थ भाव से इस महान आत्मा की सेवा में दिन-रात एक किए हैं और उन्होंने ही भागदौड़ कर उनको जीवन जीने की प्रेरणा दी है।

उनके अस्वस्थ होने की खबर मिलने पर देहरादून से कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अवधेश पंत प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक बनौली, जया पाठक, नंदी देवी आदि के साथ महान वीरांगना को देखने पहुंचे।

उनकी हालात देखकर पंत के साथ सभी लोग भावुक हो गए। महान वीरांगना की सेवा में लगे पड़ोसी राजेंद्र बिष्ट से उन्होंने संपूर्ण जानकारी एकत्र की और। उनको सेवा हेतु और उत्साहित किया। पंत ने उनको भरोसा दिलाया की देहरादून पहुंचने ही प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ताकर अति शीघ्र शासन द्वारा वीरांगना की उचित देखभाल हेतु प्रबंध की गुहार लगाएंगे।

पंत ने बताया कि अभी कुछ ही समय पूर्व देहरादून अस्पताल में भर्ती उत्तरकाशी के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी चंदरिया लाल को देखने पंत के आग्रह पर स्वयं मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे थे और सर्वोचित इलाज के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। पंत ने हल्द्वानी के समस्त स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्यों से निवेदन किया है कि वह अपने स्तर पर संगठित हो महान वीरांगना की यथा संभव मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.