देहरादून/बदरीनाथ
22 अप्रैल श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल 23 अप्रैल ब्रह्म मुहूर्त बैशाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र सर्वाथ सिद्ध योग में प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि गुरुवार प्रात: 4.30 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया तथा तैयारी शुरू होगी कपाट खुलने अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।
इसी क्रम में बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, श्री उद्धव, श्री कुबेर की देव डोलियां तथा गाडू घड़ा तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है। जबकि श्री गरूड़ बीते मंगलवार रात्रि को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस अवसर पर श्री बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के सहयोग से आज श्री बदरीनाथ मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है।
आज देव डोलियों के साथ रावल अमरनाथ नंबूदरी बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया,देवी प्रसाद देवली, श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल , वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्य राग नंबूदरी,कुबेर देवरा समिति पदाधिकारी गण , प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।