कांग्रेस पार्टी में मन व्यथित था, जनसेवा का लक्ष्य पूरा करना वहां मुश्किल था, वर्तमान कांग्रेस पार्टी में पहले जैसी स्थिति बिल्कुल नही….राजकुमार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस पार्टी में मन व्यथित था, जनसेवा का लक्ष्य पूरा करना वहां मुश्किल था, वर्तमान कांग्रेस पार्टी में पहले जैसी स्थिति बिल्कुल नही….राजकुमार

देहरादून

भाजपा में आए पुरोला के कांग्रेस विधायक राजकुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा आज खुशी का दिन है कि कांग्रेस के राजकुमार के साथ सैकड़ों कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

कौशिक ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और ये सौभाग्य की बात है कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे प्रभावशाली एवं लोकप्रिय नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया के सामने आकर जिस तरह कांग्रेस द्वारा किये जार हे अपमान को बयां किया उससे कांग्रेस के परिवारवाद की पराकाष्ठा को प्रमाणित करता है। इससे ये स्पष्ट है कांग्रेस का मतलब सोनिया राहुल प्रियंका है। जबकि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कांग्रेस के राजकुमार भाजपा के राजकुमार हुए है। हम सब राजकुमार का भाजपा परिवार में स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि भारत का मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया है उसका पूरा विश्व अनुसरण और लोहा मान रहा है। अफगानिस्तान में पैदा हुई स्थिति पूरे विश्व के सामने है श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने अपने प्रत्येक नागरिक को सकुशल स्वदेश लाने का कार्य किया है। यह सामान्य बात नहीं है यह देश के नागरिक के प्रति उनके कर्तव्य को उन्होंने निभाया है जिससे कि पिछले 70 सालों में देश के नागरिक वंचित रहे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति हमेशा विशेष लगाव रहा है यहां की भौगोलिक स्थितियों के लिए वह हमेशा चिंतित रहते हैं। श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले समय में आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी के नाम से पूरे विश्व में जाना जाएगा। अंत में उन्होनें कहा कि श्री राजकुमार जी के आने से उनके क्षेत्र की गतिविधियों में और विकास में नए आयाम लिखे जाएंगे।

इस अवसर पर राजकुमार ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर एवं कांग्रेस के परिवार वाद के त्रस्त होकर भाजपा परिवार में शामिल हुवा हूँ। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत मां की सेवा करना है और राजनीति उस लक्ष्य को पूरा करने का माध्यम है। जो भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में रहा। आज मन व्यथित है और दुखी है। मैं कह सकता हूं कि जनसेवा का लक्ष्य पूरा करना आज उस संगठन के माध्यम से नहीं हो पा रहा है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में जो स्थिति कांग्रेस में हैं और वो कांग्रेस पार्टी में पहले जैसी स्थिति नहीं रही।

जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार की भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है वही कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध कर रही है यह देखकर कांग्रेस में रहना दुश्वार हो गया था। आज देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने निम्न स्तर पर पहुंचा है वहीं कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार चरम पर था। ट्रांसफर उद्योग जो कांग्रेस शासन में चल रहा था उस पर भाजपा प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया। कांग्रेस राज में रेत का माफिया खुला राज चल रहा था। राष्ट्रीय स्तर पर अलग विडंबना, राज्य स्तर पर अलग स्थिति। और जो व्यक्ति सत्य के स्तर पर चलता है, तब मैने यह निर्णय लिया कि यदि हमें भारत माता को प्रगति के स्तर पर ले जाना है उसके लिये मात्र भाजपा ही ऐसा संगठन है मैं राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझे मंचप्रदान किया उसका हृदय से धन्यवाद करता हूं। जिसकी बदौलत हम आगे बढ़ पाए। देश की ऐसी पार्टी जिसे एक बार नहीं दो बार भारत की जनता ने केंद्र में स्पष्ट जनादेश दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत आज देश को जो मान सम्मान मिला, उससे प्रभावित होकर मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ आपके सम्मुख हूं और यह देख कर एक नई ऊर्जा के साथ अंतोदय के लिए कार्य करेंगे। योजनाओं का क्रियान्वयन, दुनियाभर में नई पहचान उसके कारण भारत को मिली। मैं मानता हूं कि भारत का भविष्य पूर्ण रूप से नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री श्रीमती नीरू देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान, जिला महामंत्री उत्तरकाशी सत्येंद्र राणा, जिला महामंत्री देहरादून अरुण मित्तल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा उत्तरकाशी हरिमोहन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी डोभाल, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान बीडीसी सदस्य, वर्तमान और निवर्तमान प्रधान सहित सैकड़ों कांगेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *