उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धाजंली – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धाजंली

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धाजंली अर्पित की गई। राज्य आंदोलनकरियो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी यशवंत पँवार (74) आर्य नगर निवासी व इन्डियन ज्वेलर्स के स्वामी जो पूर्व पार्षद व आन्दोलनकारी सरोज पँवार के पति के निधन के साथ ही दूसरे राज्य आन्दोलनकारी सुनील नौटियाल (57) वह वर्तमान मेँ राजकीय परिवहन विभाग के (कार्यशाला) मेँ कार्यरत थे।
जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अभी पिछले कूच हफ्तों मेँ ही हमारे बीच से कई आन्दोलनकारी दिवंगत हो गये।
सभी राज्य आन्दोलनकारियो ने दोनों राज्य आन्दोलनकारियों का निधन पर ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हे अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मेँ मुख्यतः ‘ओमी उनियाल , जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती नवनीत गुसाई , अनुज नौटियाल , विपुल नौटियाल , प्रवीन गुसाई , मोहन थापा , लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य संजय शर्मा , व अंबुज शर्मा , राकेश नौटियाल , प्रेम नेगी , जीत पाल बर्थवाल,पूर्ण सिंह लिंगवाल , रविन्द्र सोलंकी, धर्म पाल रावत, विनोद असवाल , प्रभात डंडरियाल , राजेश पांथरी , मनमोहन नेगी , यशवंत रावत , पुष्कर बहुगुणा,
पूर्व प्रधान पूरण डंगवाल , आर एस कुकरेती ओर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन डबराल आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published.