उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी पूरे सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी,वर्तमान सरकार अपनी 5 उपलब्धियां नही गिना सकती.. सिसोदिया

हल्द्वानी

आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कुमाऊं दौरे पर आए उन्होंने आज यहां प्रेस से बातचीत करते हुये कहा कि आप उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। श्री सिसोदिया ने कहा कि यहाँ भाजपा एवं कांग्रेस बारी- बारी से राज करते आये हैं। तीसरे विकल्प के रूप में अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में उभर कर आयेगी। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सरकार यहाँ की जनता के लिये किये गए मात्र पांच उपलब्धि गिना दे तो मैं चुनौती देने को तैयार हूं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल जवाब में कहा कि आप हमेशा जमीनी हकीकत पर काम करने वाली पार्टी है। निश्चित रूप से वह देवभूमि की जनता के दुःख दर्द को समझती है। इसी लिए यहाँ कदम रखे जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष , उपाध्यक्ष बसन्त कुमार, अमित जोशी, सुमित टिक्कू समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.