चम्पावत टनकपुर मार्ग पर मैक्स खाईं में गिरने से 16 बारातियों में से 14 की मौत,दो घायल

देहरादून/टनकपुर

उत्तराखण्ड़ के चंपावत टनकपुर हाई वे पर एक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 14 बारातियों की मौत हो गई,वाहन में कुल 16 लोग सवार थे।

टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गयी। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं।

दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई।

जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात 3:20 के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

सभी लोग ककनई निवासी हैं और लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है।

मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है

हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची चल्थी पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मृतको की लिस्ट…

लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह

केदार सिंह पुत्र दान सिंह

ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह

उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह

सभी ककनाई निवासी।

हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह,

पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह

भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह, निवासी हल्द्वानी

पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह, निवासी ककनै

बसंती देवी, चंपावत

श्याम लाल पुत्र दानी राम

विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम, निवासी डांडा

हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह, डांडा

Leave a Reply

Your email address will not be published.