रिलायंस ज्वैलरी शॉप लूट कांड के खुलासे को पुलिस ने कई टीमें राज्यों में अपनी टीम लगा रखी हैं,जिसके बाद दो अभयुक्तों को टीम ने वांछित पाया है दोनो के ऊपर गैंग के साथ देश भर में इस प्रकार की करोड़ों की कई लूट की हैं,पुलिस ने दोनो के ऊपर 2- 2 लाख का ईनाम किया घोषित

देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी दून में रिलायंस शोरूम में हुई ज्वैलरी लूट कांड के बाद विभिन्न टीमें गैर प्रान्तों में अभियुक्तों की धर पकड हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं।
घटना में अब तक पुलिस ने 2 अभियुक्तों प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह, निवासी दिलावरपुर गोवर्धन, जिला बिदुपुर, बिहार तथा विक्रम कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी दिलावर गोवर्धन, वैशाली जिला वैशाली, बिहार को चिन्हित किया गया है, जिनकी धरपकड हेतु पुलिस द्वारा बिहार व अन्य प्रान्तों में लगातार दबिशें दे रही हैं।
बताता गया है कि दोनो अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध अन्य प्रान्तों में भी संगीन अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
प्रिंस के विरूद्ध जून 2020 में अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव दिलावरपुर गोवर्धन की मुखिया पूनम देवी के पति लव कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या करने के संबंध में थाना बिदुपुर, जिला वैशाली में हत्या का अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त विक्रम कुशवाह पर थाना सदर हाजीपुर जिला वैशाली में हथियारों के दम पर सुबोध पासवान नाम के व्यक्ति का अपरहण कर ,उसे बचाने आये ग्रामीणों पर गोली चला जानलेवा हमला करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है।
इसके अलावा दोनों अभियुक्त 14 जून 2023 को सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड की लूट में भी वांछित है। दून पुलिस ने इन दोनों वांछित अभियुक्तों पर 2- 2 लाख का ईनाम घोषित किया है।
अभियुक्त प्रिंस का आपराधिक इतिहास…
01: मु0अ0सं0: 172/20 धारा: 302, 120 बी भादवि थाना: बिदुपुर, जिला वैशाली, बिहार
02: मु0अ0सं0: 181/20 धारा: 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट तथा धारा 20/22/23/24/27/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना- बिदुपुर, जिला वैशाली, बिहार
03: मु0अ0सं- 424 /23 धाराः 395/398/170/171/427/323/504/506 भादवि0 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विश्रामबाग, जिला सांगली, महाराष्ट्र
अभियुक्त विक्रम कुशवाहा का आपराधिक इतिहास…
1- मु0अ0सं0: 29/19 धारा: 147/148/149/341/342/365/ 307/506 भादवि थाना सदर, जिला वैशाली, बिहार
2- मु0अ0सं- 424 /23 धाराः 395/398/170/171/427/323/504/506 भादवि0 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विश्रामबाग, जिला सांगली, महाराष्ट्र।
गैंग लीडर सुबोध कुमार की लातूर पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमाण्ड ली गई थी, जिससे जानकारी प्राप्त करने हेतु एक टीम को लातूर में जमी टीम को अभियुक्त से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई, जिसमें किसी घटना को करने से पूर्व अभियुक्तों द्वारा 40-50 किलो मीटर की दूरी पर अलग-अलग वाहनों को खडा किया जाता था तथा वाहन चालकों को केवल दो से तीन व्यक्तियों अथवा उनके द्वारा दिये गए सामान को अपने स्थान से दूसरे पूर्व निर्धारित स्थान तक छोडने मात्र की जानकारी दी जाती थी।
इसके अतिरिक्त घटना में शामिल अभियुक्तों को भी एक दूसरे के नाम व घटना में उनके रोल के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी जाती थी, जिससे घटना के दौरान किसी के पकडे जाने पर वह अन्य लोगों के सम्बन्ध में और कोई जानकारी न दे पाये। गैंग द्वारा लूट में बरामद माल को नेपाल में 70% कीमत में बेचकर उनसे नगद पैसे प्राप्त कर लिए जाते थे तथा घटना के कुछ संमय बाद मामला थोड़ा शांत होने पर पैसों को आपस मे बांट लिया जाता था।
सुबोध गैंग द्वारा पश्चिम बंगाल के रायगंज में रिलायंस शोरूम में करोड़ों रुपए मूल्य के आभूषण,
बड़ानगर में मन्नापुरम गोल्ड में 11 करोड़ कीमत का सोना,
आसनसोल में मुथूट फाइनेंस में 14 करोड़ कीमत का सोना,
महाराष्ट्र के सांगली में रिलायंस शोरूम में 14 करोड़ के आभूषण,
नागपुर में मन्नापुरम गोल्ड में 15 करोड़ का सोना,मध्य प्रदेश के कटनी में मन्नापुरम गोल्ड से 8 करोड़ कीमत का सोना,राजस्थान में उदयपुर में मन्नापुरम गोल्ड से 12 करोड़ कीमत का सोना,
भिवाड़ी में एक्सिस बैंक से 90 लाख कैश तथा 30 लाख का सोना व देश के कई अन्य प्रांतों में भी लूट व डकैती की घटनाओं का अंजाम दिया है।
दून में रिलायंस ज्वैल्स मैं हुई घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया चिन्हित,

देहरादून में हुई रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में हुई घटना में दून पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह, निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर, थाना बिद्दूपुर जिला वैशाली बिहार तथा विक्रम कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी ग्राम पानापुर , दिलावरपुर जिला वैशाली, बिहार को चिन्हित किया गया है, दोनों वांछित एक ही गांव के है।

प्रत्येक अभियुक्त पर 2 लाख का ईनाम घोषित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.